Tuesday, October 20th, 2026

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर बरसीं मायावती 

लखनऊ
देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार आसमान छूती जा रही हैं। सोमवार को लगातार सातवें दिन देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि दर्ज की गई। इस के साथ मुंबई और दिल्ली समेत देश के सभी शहरों में इनके दाम अपने उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। इसको लेकर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने महंगाई के केंद्र सरकार को घेरा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ते दामों पर मायावती ने सोमवार को ट्वीट करते हुये कहा कि तेल की कीमत अनियंत्रित है और ये आसमान छू रही है। सरकार को इस पर तुरंत नियंत्रण करना चाहिए।
 

अपने ट्वीट पर मायावती ने लिखा, 'देश में पेट्रोल, डीजल की कीमत अनियंत्रित होकर आसमान छू रही है तथा करोड़ों मध्यम वर्ग व मेहनतकश जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है लेकिन जनहित के इस खास मुद्दे पर भी सरकार का खामोश दर्शक बने रहना अतिदुखद। महंगाई बढ़ाने वाले इस मुद्दे पर सरकार से तुरन्त ध्यान देने की बीएसपी की मांग।'

 

#मायावती 

Source : Agency

पाठको की राय